BIHAR: राजधानी पटना में ग्रेजुएट चाय वाली की दुकान पर अब फिल्मी सितारे भी पहुँच रहे हैं। भोजपुरी अदाकार अक्षरा सिंह इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। अक्षरा सिंह मल्टी टेंलेंटेड हीरोइन हैं। वो एक अभिनेत्री साथ-साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं। दरसल हाल ही में अक्षरा सिंह पटना पहुंचीं और वहां पर ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता से मुलाकात की। और जमकर उनकी तारीफ की। चाय की दुकान पर अक्षरा सिंह को देखते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान अक्षरा ने प्रियंका के काम की खूब तारीफ की और हौसला बढ़ाया।
अक्षरा सिंह ने एक कप चाय के बदले प्रियंका को 2100 रुपए दिए। हालांकि, प्रियंका वो पैसे लेने से इनकार किया लेकिन अक्षरा सिंह ने कहा की इसे आशीर्वाद समझकर रख लो जिसके बाद प्रियंका ने रख लिया। अक्षरा सिंह ने प्रियंका के हाथ की बनी चाय चुस्की ली और मीडिया से बात करते हुए उनकी चाय की काफी सराहना की।
उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी होती है की हमारे ‘देश की बेटियां आगे बढ़ रही हैं। बाकी लड़कियों को भी इससे प्रेरणा लेने के लिए कहा।अक्षरा सिंह ने कहा कि देश की हर लड़की को भरोसा रखना चाहिए और मुसीबतों के सामने डटकर खड़े रहना चाहिए।
वहीं, प्रियंका के लिए अक्षरा सिंह का वहां पहुंचना काफी सरप्राइजिंग था। प्रियंका ने कहा कि मुझे पता नही था कि आप यहां आएंगी। आप यहां आई यह काफी अच्छा लगा।आपको बता दें कि ग्रेजुएट चाय वाली 24 वर्षीय प्रियंका पूर्निया की रहने वाली हैं। उनके पास कई तरह की चाय है। इनकी कीमत 10 रुपए से लेकर 30 रुपए तक है। प्रियंका बीएचयू से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब उन्हें कहीं भी काम नहीं मिला तो वो हताश हो गईं। इसके बाद उन्होंने एमबीए चाय वाले की तरह ही ग्रेजुएट चाय वाली के बारे में सोचा और खूब सुर्खियां बटोरी। आज देशभर में वो अपनी पहचान बना चुकी हैं।
More Stories
Bihar: महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात, पानी की तेज धार में बहा डायवर्सन
Bihar: बिहार में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध, पकड़े जाने पर भारी जुर्माना
Bihar: गया जंक्शन से 80 लाख से ज्यादा का सोना बरामद, RPF और DRI ने की बड़ी कार्रवाई