MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले में एक बेटे ने अपने पिता के मौत के बाद श्राद्ध भोज नही कर बल्कि गांव में पुल का निर्माण करवा दिया। पुल के निर्माण में लगभग 5 लाख रुपये खर्च हुए। यह मामला मधुबनी के कलुआही प्रखंड के नरार पंचायत के वार्ड नंबर 2 का है। दरअसल, गांव में पुल नहीं होने के कारण लोग काफी परेशान थे। गांव के निवासी महादेव झा ने पुल बनवाने के लिए काफी प्रयास किए थे। बरसात के समय लोगों को गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता था।
बुजुर्ग महादेव ने लोगों की परेशानी को देखकर पुल बनवाने का सपना संजोया था। लेकिन इस बीच उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन बेटे ने पुल बनवाकर पिता की इच्छा पूरा कर दिया है।महादेव झा के बेटे सुधीर झा ने बताया कि पिता जी के निधन होने के बाद उन्हें लगा कि कर्मकांड व श्राद्ध भोज में लाखों रुपये खर्च होंगे यदि यहीं रुपयों से गांव की सड़क पर पुल बनवा दिया जाए तो लोगों की परेशानी खत्म हो जाएगी। और इसलिए श्राद्ध भोज के बजाय मैंने गांव में पुल बनवा दिया।
सुधीर की मां महेश्वरी देवी ने बताया कि उनके पति पेशे से एक शिक्षक थे। वर्ष 2020 में ही उनका निधन हो गया था। उनकी इच्छी थी कि उनके मरने के बाद श्राद्ध भोज पर खर्च करने के बयाज गांव में पुल बनाया जाए। और अब उनकी इच्छा पूरी करते हुए बेटे ने पुल बनवाया है। पूरे इलाके में सुधीर झा के यह काम काफी चर्चा में है। हालांकि लोगों का कहना है कि सुधीर ने यह काम कर समाज के अन्य लोगों के लिए एक नई राह दिखाई है। हालांकि गांव में पुल का निर्माण हो जाने से ग्रामीण काफी खुश है। उनका कहना है कि बरसात के समय में लोगों को काफी परेशानी होती है जो अब दूर हो गई है।
More Stories
Bihar: BMP जवान ने ट्रेनिंग कैंप में की खुदकुशी, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
बड़ी खबर: योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से टकराया पक्षी, वाराणसी में उड़ान भरते ही इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षित
Bihar: हाटे बजारे एक्सप्रेस में स्वर्ण व्यवसायी से दो करोड़ के सोने की लूट, रेल पुलिस ने शुरू की जांच