नवगछिया। हत्या, लूट, गोलीबारी, पुलिस पर जानलेवा हमले व अन्य आपराधिक मामले के आरोपित छह महीने से फरार कोसी दियारा क्षेत्र के घुड़सवार गिरोह के सदस्य कुख्यात मौसम यादव के घर पुलिस द्वारा कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई खरीक थाना क्षेत्र के नयाटोला भवनपुरा गांव में की गई।
आदलती आदेश पर पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मौसम यादव पर खरीक, नदी, झंडापुर ओपी थाने में हत्या समेत पुलिस पर लूट, गोलीबारी, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट व अन्य कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। करीब छह माह से वह फरार चल रहा है।
न्यायालय के आदेश पर एक माह पूर्व आत्मसमर्पण करने का उनके घर पर पर्चा चिपकाया था। उसके बाद भी वे आत्मसमर्पण नहीं करने पर पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचकर कुर्की जब्ती किया गया। कुर्की जब्ती में खिड़की, दरवाजा, बर्तन, फर्नीचर सहित कई तरह के घरेलू उपयोग के सामान को जब्त किया गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया की कई बार हत्यारोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई थी।
उसके बाद भी पुलिस की पकड़ से हमेशा फरार रहा। तब न्यायालय के आदेश पर घर में कुर्की जब्ती की गई। कुर्की जप्ती कार्यवाई में खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, झंडापुर एएसआई पवन सिंह व दोनों थाना के दर्जनो पुलिस बल शामिल थे।
More Stories
नवगछिया ABVP स्टूडेंट फॉर सेवा आयाम के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
नवगछिया में मानवता शर्मसार, कुत्तों ने नोंच खाया नवजात का शव
नवगछिया: SDPO कार्यालय में CRIME MEETING में लंबित कांडों की गई समीक्षा; जाने क्या-क्या दिए गए दिशा निर्देश