नवगछिया: रामनवमी के अवसर पर दशरथ व्यामशाला नारायणपुर से पैदल शोभायात्रा निकाला जाएगा। तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शनिवार की संध्या व्यामशाला परिसर में भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह, नारायणपुर उपप्रमुख अशोक कुमार यादव ने व्ययमशाला के सदस्य और ग्रामीणों के साथ बैठक किया।
दस वर्ष बाद खास संयोग में रामनवमी
रामनवमी का त्योहार इसबार बेहद खास होने होगा। ज्योतिषाचार्य पं. सचिन कुमार दुबे ने कहा कि रामनवमी पर इस बार ग्रहों-नक्षत्रों का बहुत शुभ योग बनने जा रहा है। रवि पुष्य योग का निर्माण हो रहा है जो दिन- रात रहेगा। पुष्य नक्षत्र रविवार को सूर्योदय के साथ शुरू होगा जो अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। इस वर्ष कुल चार रवि पुष्य योग होंगे.बताया गया कि इससे पहले ऐसा शुभ संयोग दस वर्ष पहले 2012 को बना था और अब 2025 को दोबारा ऐसा योग बनेगा। रामनवमी पर 10 अप्रैल को सर्वार्थसिद्धि, रवि पुष्य और रवियोग होने से हर तरह के शुभ काम के लिए इस दिन अबूझ मुहूर्त रहेगा। सुकर्मा और धृति योग भी बन रहा है।
More Stories
नवगछिया ABVP स्टूडेंट फॉर सेवा आयाम के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
नवगछिया में मानवता शर्मसार, कुत्तों ने नोंच खाया नवजात का शव
नवगछिया: SDPO कार्यालय में CRIME MEETING में लंबित कांडों की गई समीक्षा; जाने क्या-क्या दिए गए दिशा निर्देश