- होली खेलने के बाद पांच सहेलियों संग कोसी नदी में स्नान करने गई थी किशोरी
- भवनपुरा महेशपुर गाँव में पसरा मातमी सन्नाटा
- मृतक के घर घटना के तीसरे दिन चूल्हा नही जला
नवगछिया। खरीक के नदी थाना क्षेत्र के भवनपुरा महेशपुर कोसी नदी में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे पड़ोस की पांच सहेलीयो संग स्नान करने के दौरान दो किशोरी की डूबने से मौत हो गईं। मृतक किशोरी मिठ्ठी चौधरी की 16 वर्षीय पुत्री शुभम कुमारी और उदय चौधरी की 11 वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी होली खेलकर पड़ोस के पांच सहेलियों के साथ कोसी नदी की उपधारा में स्नान करने गई थी। जहां दोनों स्नान करते समय गहरे पानी समा गई। अन्य सहेलियों ने दोनों को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन पानी मे तेजधार की वजह से गहरे पानी मे दोनो बह गई।
सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम की मदद से शव की खोजबीन शुरू किया गया। वही शुक्रवार देर शाम तक एक भी शव बरामद नही हो सका था। शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब शुभम कुमारी का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही बरामद किया गया। वही पल्लवी के शव की तलाश जारी था। खबर लिखे जाने तक पल्लवी का शव नही मिल सका। इधर नदी थाना पुलिस ने शुभम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया।
घटना के बाद भवनपुरा महेशपुर गाँव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। एक तरफ होली की धूम थी, सभी त्यौहार मनाने में डूबे रंगों में सराबोर थे। इसी बीच डूबने की घटना की खबर से सभी घाट तरफ दौड़े। मृतक के घर घटना के तीसरे दिन चूल्हा नही जला। घरवाले समेत आसपड़ोस के सभी गम में डूबे हैं। परिजनों के क्रंदन से वातावरण गमगीन हो गया है। घटना को लेकर खरीक सीओ ने दुख प्रकट किया और कहा कि दोनो के परिजन को आपदा से मिलने वाली सरकारी सहायता राशी प्रदान की जाएगी।
More Stories
नवगछिया ABVP स्टूडेंट फॉर सेवा आयाम के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
नवगछिया में मानवता शर्मसार, कुत्तों ने नोंच खाया नवजात का शव
नवगछिया: SDPO कार्यालय में CRIME MEETING में लंबित कांडों की गई समीक्षा; जाने क्या-क्या दिए गए दिशा निर्देश