NAUGACHIA: नवगछिया थाना क्षेत्र अंर्तगत मक्खातकिया मिल्की गाँव में मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे घर के मामूली विवाद में दो भाई में हिंसक झड़प हो गया। इस दौरान दोनो भाइयों में पहले लातघुसा चला, फिर कुश्ती लड़ने में छोटे भाई ने बड़े भाई को पटक दिया। जिससे बड़े भाई के सिर में दीवार का चोट लग गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक स्थानीय निवासी स्व गोविंद प्रसाद जायसवाल के पुत्र ध्रुव कुमार जायसवाल 30 वर्ष बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार मृतक चार भाईयों में दूसरे नम्बर का था। बताया जा रहा है कि उसके आंगन में एक छोटा पपीता का पौधा लगा हुआ था। उसी जगह बड़ा भाई लकड़ी रख रहा था। जिसको लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ। जिसपर मृतक ध्रुव ने आक्रोश में आकर पपीता का पौधा उखाड़कर फेंक दिया। वही छोटे भाई राकेश कुमार जायसवाल ने पपीता का पौधा अपना बताकर तूतू-मैंमैं होने के बाद लात-घूंसे चलने लगा।
फिर दोनो में कुश्ती होंने के दौरान ध्रुव का सिर दीवार में टकराने से वह मूर्छित होकर गिर पड़ा। घरवालो ने पूलिस को जानकारी देते हुए उसे ईलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लेकर आते लेकिन उससे पहले ही ध्रुव मृत हो चुका था। जानकारी मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता की मौत 2000 ई. में होने के बाद चारो भाइयों में बंटवारा कर अलग अलग होकर परिवार बच्चे के साथ रह रहे थे। पुलिस ने मौके से आरोपित भाई राकेश कुमार जायसवाल और भाबी रौशनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी जुली देवी खगरिया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के कोयला गाँव की रहने वाली है। वह छह माह के गर्भ से है। जानकारी पाकर जुली के मायके के लोग अस्पताल पहुंचे। मृतक को एक लड़का 7 वर्ष और एक लड़की 6 वर्ष की है। घटना के बाद पत्नी जुली समेत वृद्ध माँ आशा देवी व दोनो बच्चे का रोरोकर बुरा हाल है। मृतक की माँ कई सालों से बीमार बिस्तर पर पड़ी रहती है। मृतक घर पर ही किराना दुकान चला कर परिवार का भरणपोषण करता था। वह पेंटर का भी काम करता था।
वही गिरफ्तार आरोपित भाई राकेश ट्रेन में घुम-घुमकर भुजा, चॉकलेट बेचता है। पुलिस गिरफ्त में आरोपित भाई राकेश फूटफूटकर रो रहा था। राकेश कह रहा था हमदोनो भाई में कभी किसी तरह का विवाद-लड़ाई नही हुआ था। आक्रोश में दोनो में लातघुसा चला और भाई के सिर में चोट लगने से वह मर गया। वह रोरोकर कह रहा था, अब दोनो परिवार बिखड़ जाएगा। दोनो परिवार के बच्चे अनाथ हो जाएगा। दरअसल आरोपित को भी नाबोध दो बच्चे है। घर मे आर्थिक तंगी शुरू से ही है। ऐसे में कमाने वाला नही रहने के कारण बच्चे पत्नी सभी भूखों रहने को बेवश हो जाएंगे। इधर पूलिस ने देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया। मामले को लेकर मृतक की पत्नी जुली देवी ने नवगछिया थाने में पति की पीटकर हत्या करने का आरोप अपने देवर, गोतनी समेत अन्य लोगो पर लगाया है। नवगछिया थानाध्यक्ष भारतभूषण ने बताया कि कांड दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है। परिजनों ने देर शाम शव का दाहसंस्कार कर दिया गया।
More Stories
नवगछिया ABVP स्टूडेंट फॉर सेवा आयाम के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
नवगछिया में मानवता शर्मसार, कुत्तों ने नोंच खाया नवजात का शव
नवगछिया: SDPO कार्यालय में CRIME MEETING में लंबित कांडों की गई समीक्षा; जाने क्या-क्या दिए गए दिशा निर्देश